spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeखेलChampions Trophy का आज से आगाज, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मैच

Champions Trophy का आज से आगाज, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मैच

ICC Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से कराची में खेला जाएगा। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को होगा। यह आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे।

बता दें कि पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर कर रहे हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच की बात करें तो अब तक दोनों की भिड़ंत कुल 118 बार हुई है। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। जहां 61 बार पाक टीम ने जीत दर्ज की, वहीं 53 मैचों में न्यूजीलैंड अपना परचम लहराने में कामयाब रहा। वहीं चार मैच बेनतीजा रहे।

Champions Trophy 2025: किसका पलड़ा भारी

वहीं अगर चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो यहां न्यूजीलैंड पाकिस्तान से बीस साबित हुआ है। दोनों की भिड़ंत तीन बार यानी 2000, 2006 और 2009 में हुई और तीनों ही मैच न्यूजीलैंड ने जीते।

ये भी पढ़ेंः- Champions Trophy से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, ये खूंखार गेंदबाज हुआ बाहर

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान टीम

फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान और सऊद शकील शामिल हैं।

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड टीम

विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें