Featured राजनीति

गणेश जोशी बोले- कांग्रेस पर दिए बयान पर पूरी तरह से अडिग हूं

I stand by my statement on Congress   देहरादूनः कृषि व कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस की केन्द्र और राज्य सरकार दोनों में अनेकों घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं भाजपा कार्यसमिति के दौरान दिए गए बयान पर पूरी तरह से अडिग हूं। मंत्री जोशी ने एक जारी बयान में कहा कि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र के साथ साथ उत्तराखंड में भी कांग्रेस सरकार के चलते पुलिस भर्ती घोटाला-253 दारोगाओं की भर्ती में गड़बड़ी, पटवारी भर्ती घोटाला जेट्रोफा घोटालों सहित तमाम घोटाले हुए है। इसी प्रकार उधम सिंह नगर में एनएच-74 घोटाला में एनएच 74 के चौड़ीकरण में के लिए भूमि अधिग्रहण में बांटी गयी मुआवजा राशि में 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। इसी प्रकार छात्रवृत्ति घोटाला में फर्जी प्रवेश दर्शाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपये की धनराशि गबन की गयी। मंत्री ने कहा कि वर्ष 1990-2014 बोफोर्स घोटाला में भी कांग्रेस संलिप्त रही। इसी प्रकार 2013 में अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला में अगस्ता वेस्टलैंड से भारत को 36 अरब रुपए के सौदे के तहत 12 हेलीकॉप्टर खरीदने थे। 2013 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल पर इतालवी चॉपर कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से कमीशन लेने के आरोप लगे। साल 2012 में कोयला घोटाला में कांग्रेस सरकार ने निजी और सरकारी कंपनियों को कोयला खदानों का आवंटन किया। इस पर सामने आई कैग रिपोर्ट ने ने खुलासा किया कि गलत तरीके से कोयला आवंटित की गई। इन खदानों से देश को करीब 1.86 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सितंबर 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने 218 में से 214 खदानों के आवंटनों को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा इसी प्रकार 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, साल 2008 में जिस घोटाले की रकम करीब 1.76 लाख करोड़ थी। 2 जी स्पेक्ट्रम मामलों में मंत्रियों ने कथित तौर पर मोबाइल कंपनी को फायद पहुंचाने के लिए आनन-फानन में मोबाइल स्पेक्ट्रम का आवंटन कर दिया था। इससे देश के राजस्व को 1.76 करोड़ लाख करोड़ का नुकसान हुआ और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और दयानिधी मारन पर कार्रवाई शुरू हुई और बड़ी कंपनियों के पदाधिकारी को जेल जाना पड़ा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा सरकार ने राजनीति में विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है और आज भाजपा की पहचान सुशासन और गरीब कल्याण नीतियों से होती है। मंत्री जोशी ने कहा भाजपा वही बातें करती है जो कर सकती है। वहीं कई राजनीति दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)