Monday, March 3, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमनगर निगम के दफ्तर पर राष्ट्रध्वज लगाते समय टूटी हाइड्रोलिक लिफ्ट, तीन...

नगर निगम के दफ्तर पर राष्ट्रध्वज लगाते समय टूटी हाइड्रोलिक लिफ्ट, तीन लोगों की मौत

भोपालः मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम के दफ्तर पर शनिवार सुबह राष्ट्र ध्वज लगाते समय हाइड्रोलिक लिफ्ट अचानक टूट गई। इस हादसे में लिफ्ट पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीन लोगों की मौत से बौखलाए एक वकील ने प्रभारी निगम आयुक्त को तमाचा मार दिया, जिसके बाद पुलिस ने वहां से भीड़ हटाकर नगर निगम अफसरों को निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिस हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर निगम कर्मचारी तिरंगा लगा रहे थे, वह अचानक टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नीचे लाया गया। इस हादसे में तीन लोगों मंजर आलम, कुलदीप दंडौतिया और विनोद की मौत हो गयी। जबकि एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें-नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी अधिकारी…

इसी बीच घटना को लेकर कुछ लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना से गुस्साए एक वकील ने प्रभारी निगम आयुक्त को चाटा मार दिया। ग्वालियर प्रवास पर आए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को जब मामले की जानकारी लगी वह तुरंत महाराज बाड़ा पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा घायल कर्मचारियों के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से भी चर्चा की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें