मध्य प्रदेश क्राइम

हैवानियतः पति ने सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट, बस इतनी सी थी बात…

भोपालः मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पर करते हुए पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई- धागे से सिल दिया। पति पेशे से नीम-हकीम है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें..महिला ने 27 दिन के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर दी जान, मचा कोहराम

बता दें कि ये खौफनाक घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की है। जहां 55 साल के एक शख्स ने पत्नी प्राइवेट पार्ट को सिल दिया। बताया जा रहा है कि शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है। इस वजह से ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पति की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने बन्धौरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है

गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध का था शक

पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के साथ आए दिन झगड़े होते थे क्योंकि उसे शक था कि उसके उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। हाल ही में इसी मुद्दे पर उसका अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हुआ था। इस दौरान हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया।

महिला की हालत गंभीर, पति पर मुकदमा दर्ज

इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि महिला की उम्र 45 साल है, उन्होंने हिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनके टांकों को काटा गया। महिला के जख्म भी हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में उत्तर प्रदेश में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। रामपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया था। यहां भी आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो पर करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)