Featured दुनिया

रिश्तों का कत्लः पत्नी को नशीला पदार्थ खिला पति दूसरे पुरूषों से करवाता था दुष्कर्म

rape पेरिसः फ्रांस में एक पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। उसने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करते हुए ऐसी हरकत की है। जिसके बारे में जानकर किसी का भी रिश्तों पर से भरोसा उठा जाएगा। फ्रांस में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दस साल तक दूसरों से उसका बलात्कार कराता रहा। पुलिस ने ऐसे 92 मामलों की पुष्टि की है और 26 से 73 वर्ष की आयु के 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले पति की पहचान डोमिनिक पी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये शख्स फ्रांस के माज़ान स्थित अपने घर में बुलाकर पत्नी से रेप करवाता था। इतना ही नहीं, वह इन घटनाओं को कैमरे पर रिकॉर्ड भी कर लेता था। बाद में फुटेज को सेव कर इन फाइलों का नाम ‘एब्यूजेस’ रखा था। जिस यूएसबी ड्राइव में ये फुटेज सेव थे उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। रेप की ये रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं साल 2011 से 2020 के बीच हुईं। दंपति के तीन बच्चे भी हैं। उनकी शादी को 50 साल से ज्यादा हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने करीब 92 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 साल के बीच बताई जा रही है। इन आरोपियों को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है। डोमिनिक ने घटना को अंजाम देने की पूरी योजना बनाई थी। वह खाने में नशीला पदार्थ मिला देता था। जिसके बाद पत्नी बेहोश हो जाती थी। बाद में उन्हें लगता था कि कहीं उनकी पत्नी जाग न जाए, इसके लिए उन्होंने तेज खुशबू वाले परफ्यूम पर प्रतिबंध लगा दिया था। ये भी पढ़ें..Bigg Boss OTT: तलाक को लेकर छलका एक्ट्रेस पूजा भट्ट का... इतना ही नहीं लोगों को तंबाकू खाने से भी मना करता था। साथ ही तापमान में किसी भी बदलाव से बचने के लिए वह लोगों को गर्म पानी में हाथ धोने के लिए कहता था। इतना ही नहीं, बाथरूम में कपड़े न रह जाएं इसके लिए शख्स किचन में ही लोगों से कपड़े उतारने को कहता था। साथ ही पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो, इसके लिए वह लोगों की कारें एक स्कूल के पास खड़ी कर देता था। फिर अंधेरे में आने को कहता था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)