Featured मनोरंजन

Bigg Boss OTT: तलाक को लेकर छलका एक्ट्रेस पूजा भट्ट का दर्द, मां न बन पाने की बताई वजह

actress-pooja-bhatt Bigg Boss OTT: मुंबईः ’बिग बॉस ओटीटी-2’ (Bigg Boss OTT 2) 17 जून को शुरू हो गया है। पहले हफ्ते में ही बिग बॉस के घर में कई खुलासे देखने को मिल रहे हैं। घर में प्रतियोगी अन्य प्रतियोगियों के साथ अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करते नजर आते हैं। एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने ’बिग बॉस ओटीटी-2’ (Bigg Boss OTT 2)में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) बेबीका धुर्वे के साथ अपनी टूटी शादी के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पूजा ने अपने पूर्व पति मनीष मखीजा (Manish Makhija) से अलग होने का फैसला क्यों किया। पूजा ने कहा, ’’मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे। शादी में कुछ भी अच्छा नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जियें? हमने ऐसा सोचा। यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं था, आपको केवल एक मौका मिलता है।’’ बेबीका ने पूजा से पूछा कि क्या उनके पूर्व पति एक अभिनेता थे। इस सवाल के जवाब में पूजा कहती हैं, ’’वह अभिनेता नहीं थे, लेकिन वह मीडिया व्यवसाय से जुड़े थे और वह एक अच्छे इंसान हैं।“ पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने आगे बताया कि ’उस वक्त उनका दिमाग सही जगह पर नहीं था। वह बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बच्चे पसंद हैं। जब हम झूठ बोलते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं चाहती थी।’’ जो कुछ भी हुआ अच्छे के लिए हुआ। हमने एक-दूसरे का सम्मान किया और अलग हो गए। ये भी पढ़ें..Leo First LooK: ’लियो’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, बेहद खतरनाक...

पूजा ने मनीष मखीजा से की थी लव मैरिज

पूजा भट्ट मनीष मखीजा (Manish Makhija) से लव मैरिज की थी। भारतीय वीजे और मुंबई में रेस्तरां के मालिक मनीष और पूजा अपनी पहली मुलाकात के बाद अच्छे दोस्त बन गए। जल्द ही उन्हें प्यार हो गया और केवल दो महीने की डेटिंग के बाद साल 2003 में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन, 11 साल की शादी के बाद साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)