Home देश Himachal Pradesh: HRTC कर्मियों को जल्द मिलेगा डीए, अनुग्रह राशि भी बढ़ी

Himachal Pradesh: HRTC कर्मियों को जल्द मिलेगा डीए, अनुग्रह राशि भी बढ़ी

Three-percent-DA-approved-for-HRTC-employees

शिमला: हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों को लंबित डीए के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निगम कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए जल्द जारी किया जाएगा। सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई निगम के निदेशक मंडल की बैठक में HRTC कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से तीन प्रतिशत डीए जारी करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा, नियमित कर्मचारियों के लिए अनुग्रह राशि 55 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये और निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर अनुबंध कर्मचारियों के लिए 1 लाख रुपये करने पर भी सहमति हुई है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम के कामकाज को सुव्यवस्थित किया जाएगा और आय के साधन बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस खरीद सहित अन्य प्रकार की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित की जायेगी। निगम में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगम की विभिन्न देनदारियों का नियत समय में निपटारा कर दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें..कांगड़ा में स्थापित होगा दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, 4 जिलों के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा…

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में 556 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसमें से 196 बसों को सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद निगम के बेड़े में शामिल किया गया है। शेष 360 बसें जल्द ही परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन बसों में इलेक्ट्रिक, वोल्वो और डीजल बसें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में 150 नई डीजल बसें और 11 वॉल्वो बसें भी शामिल की गई हैं। इसके अलावा सरकार ने 60 और डीजल बसों को भी शामिल करने की अनुमति दे दी है और जल्द ही ये बसें भी परिवहन निगम का हिस्सा होंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version