Ayodhya Ram Mandir: दिल खोलकर दान कर रहें राम भक्त, अयोध्या राम मंदिर के लिए किसने और कितना दिया दान

18

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या भक्ती रस में डूब चुकी है, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में लोग अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं वो अपने घर, जिले और राज्य में भगवान राम का वर्षों बाद स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। 22 जनवरी 2024 की तारीख राम भक्तों के लिए बेहद महत्पूवर्ण होने वाला है। भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठ को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।

देश और विदेश से लोग दिल खोलकर दान करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी गई तो किसी को यकीन नहीं था कि, रामभक्त इस कदर दान करेंगे कि, उसके ब्याज के पैसे से ही राम मंदिर का पहला तल बन जाएगा।

राम भक्तों ने किया दिल खोलकर दान

राम मंदिर में दान करने वालों ने खूब दान दिया है, अब तक राम मंदिर को करीब 5000 करोड़ रुपए से अधिक का दान मिला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर के समर्पण निधि वाले अकाउंट में ही अब तक 3200 करोड़ रुपए आ चुके हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट ने देश के 11 करोड़ लोगों से 900 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य रखा था, दिसंबर तक भगवान राम के मंदिर के लिए 5 हजार करोड़ दान प्राप्त हो चुका है। ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर निर्माण के लिए अब तक करीब 18 करोड़ रामभक्तों ने भारतीय नेशनल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में करीब 3,200 करोड़ रुपये जमा किया है। ट्रस्ट ने इन खातों में आए दान के पैसे की एफडी करा दी थी जिससे मिलने वाले ब्याज से ही मंदिर के वर्तमान स्वरूप का निर्माण हो गया।

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अब तक सबसे ज्यादा दान अध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने दिया। उन्होंने 11.3 करोड़ रुपए का दान दिया है, वहीं अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम से उनके अनुयायियों ने सामूहिक रूप से 8 करोड़ रुपये का दान दिया। राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया।

Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी रामनगरी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

पूर्व राष्ट्रपति ने की चंदे की शुरूआत

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरूआत 14 जनवरी 2021 को तब के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। उन्होंने सबसे पहले चेक के जरिए 5 लाख रुपये का चंदा दिया था। पहला विदेशी चंदा अमेरिका से  राम भक्त ने 11 करोड़ मंदिर ट्रस्ट को भेजा था।

पीएम मोदी के हाथों होगी प्राण प्रतिष्ठा

भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त का क्षण 84 सेकंड का है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों होने वाली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)