प्रदेश Featured राजस्थान

Holidays: साल 2023 में 134 दिन अवकाश पर रहेंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने घोषित किया कैलेंडर

जयपुरः राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2023 में 365 में से सिर्फ 231 दिन ही काम करना होगा। प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार की ओर से कुल 134 अवकाश (हॉलिडे) दिए जाएंगे। इनमें से 29 सार्वजनिक अवकाश होंगे। जो त्यौहार, दिवस और जयंती के मौके पर राजस्थान सरकार ने घोषित किए है। इसके अलावा 105 दिन रविवार और शनिवार का कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। जबकि 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें से 2 अवकाश कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर दिए जाएंगे। वहीं दो अवकाश कर्मचारी द्वारा लिया जा सकेंगे। सरकार ने वर्ष 2023 का हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के तहत अगले साल नौ बार ऐसा मौका आएगा, जब सोमवार या शुक्रवार का अवकाश है, जिससे सरकारीकर्मियों को एक साथ 2-3 अवकाश मिलेंगे। खास बात यह है कि होली पर 3 तो दीपावली पर 1 दिन का अवकाश मिलेगा। होली सोमवार और धुलंडी मंगलवार की है, जबकि एक दिन पहले रविवार है। इसके चलते तीन दिन का अवकाश मिलेगा।

वहीं दीपावली पर लक्ष्मी पूजन रविवार को होने के चलते एक अवकाश कम हो जाएगा। सिर्फ सोमवार को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। भाई दूज एक दिन बाद होने के चलते अवकाश बुधवार को होगा। कैलेंडर के अनुसार कुछ मौकों पर सरकारी कर्मचारियों को एक साथ तीन दिन का अवकाश मिल सकेगा। इनमें 6 मार्च को होली का दहन सोमवार, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे शुक्रवार, 14 अप्रैल शुक्रवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती, 22 मई सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती, 25 सितंबर सोमवार को रामदेव जयंती, 2 अक्टूबर सोमवार को महात्मा गांधी जयंती, 13 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा, 27 नवंबर सोमवार को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर सोमवार को क्रिसमस डे ऐसे मौके होंगे जब शनिवार, रविवार के साथ तीन दिन का अवकाश मिलेगा। साल 2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, धूलंडी, चेटीचंड, रामनवमी, श्री महावीर जंयती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, परशुराम जयंती, इदुलफितर, महाराणा प्रताप जयंती, ईदुलजुहा, मोहर्रम, विश्व आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजडली दिवस, बरावफात, महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रा स्थापना, महाराज अग्रसेन जयंती, दुर्गाष्टमी, विजय दशमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।

ये भी पढ़ें..Shraddha murder case: श्रद्धा के ‘कसाई’ आफताब की पुलिस कस्टडी 5...

साल 2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए क्रिश्चियन नववर्ष, लोहडी पर्व, देवनारायण जयंती, विश्वकर्मा जयंती, स्वामी रामचणरण जयंती, गुरु रविदास जयंती, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, गाडसे महाराज जयंती, शब-ए-बारात, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, वैशाखी, सैन जयंती, जुमातुलविदा, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, थदडी, गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, अनंत चतुर्दशी, महानवमी और करवा चौथ का ऐच्छिक अवकाश होगा। राजस्थान सरकार द्वारा घोषित किए गए अवकाश केवल सरकारी ऑफिस में ही लागू होंगे। वहीं कोटा में जन्माष्टमी के अगले दिन जन्माष्टमी का अवकाश रखा जाएगा। ईद का अवकाश चन्द्रमा दिखाई देने के अनुसार लागू किए जा सकेंगे। जबकि बैंक कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश अलग से घोषित किए जाते है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…