प्रदेश

Jharkhand: मांडर में उपचुनाव कल, बंद रहेंगे कार्यालय व बैंक

election-min-3

रांची: मांडर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव (by-election) के लिए 23 जून को मतदान होना है। चुनाव प्रचार भी समाप्त हो गया है। अधिक से अधिक वोटिंग हो सके, इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें..Corona Update: फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटे...

इसके मुताबिक मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंड सरकार के सभी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक बैंकों में 23 जून को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत इस अवकाश की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के कारण मांडर में उप चुनाव (by-election) कराया जा रहा है। महागठबंधन की ओर से बंधु की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को जबकि भाजपा की ओर से पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को कैंडिडेट बनाया गया है। महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई मंत्री, वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में उतरे थे। भाजपा की ओर से भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी गंगोत्री के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)