Holi 2024: होली के बाद इन राशिवालों की खुलेगी किस्मत ! मिल सकता है धन और नौकरी

0
12

Holi 2024: होली पर इस बार करीब 100 साल बाद चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार ग्रहण के साए में होली का त्योहार बनाया जाएगा। दरअसल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 10:28 बजे के बाद भद्रा नक्षत्र की समाप्ति के बाद होगा। जबकि 25 मार्च को दिन में 11:31 बजे तक पूर्णिमा का संयोग है और इसी दिन रंगों की होली खेली जाएगी। होगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में होगा। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। जबकि बुद्धि के कारक ग्रह बुध 26 मार्च को मेष राशि में गोचर करेगा। जो 9 अप्रैल तक मेष राशि में रहेंगा, फिर वापस मीन राशि में आ जाएंगा। वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण समय-समय पर घटित होते रहते हैं। इसका मानव जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव कहते हैं कि यदि बुध मार्गी हो तो व्यक्ति की वाणी और निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। वह अच्छा बोलता है और सही निर्णय लेने में सक्षम होता है। होली के बाद बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से कर्क, सिंह, मिथुन, कुंभ और धनु राशि के लोगों की किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी।

होली बाद इन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि: बुध के मेष राशि में आने से इस राशि के लोगों को बिजनेस में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। 26 मार्च से 9 अप्रैल के बीच आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है, मेहनत करना न छोड़ें।

वृषभ राशिः मेष के साथ वृषभ राशि के राशिवालों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सतर्क रहना होगा लेकिन यह भी सच है कि दोगुना लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। इसके अलावा आप अपने लिए कोई नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें..Chandra Grahan 2024: साल के पहले चंद्र ग्रहण से चमकेगी इन राशियों की किस्मत ! इन्हें रहना होगा सावधान

सिंह राशिः सिंह राशि वालों को सुख की प्राप्ति होगी। बुध की कृपा से आपका विदेश में नौकरी करने या वहीं बसने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी करने वालों का काम अच्छा रहेगा, प्रमोशन पाने में सफल हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना करेंगे और सफल होंगे। हालांकि अगर आप अपना व्यवहार सही नहीं रखेंगे तो आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वालों को कामकाज में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो बुध की कृपा से वो काम भी आपका बन जाएगा। समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कामयाबी आपके कदम चूम सकती है।

कुंभ राशि: चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और साझेदारी में व्यापार करने वालों को विशेष सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है और आप अपने करियर में कुछ ऊंचे कदम उठा सकते हैं।

बुध के लिए उपाय

यदि आपकी कुंडली में बुध कमजोर है या आप अपने जीवन में बुध का सकारात्मक प्रभाव देखना चाहते हैं तो बुधवार के दिन व्रत रखें और भगवान गणेश की पूजा करें। इसके अलावा बुध के बीज मंत्र का जाप करें। बुधवार के दिन हरे वस्त्र, हरे फल, कांसे के बर्तन आदि का दान करें। ऐसा करने से विघ्नहर्ता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)