Featured राजस्थान

HOLI 2023: शहर से लेकर सरहद तक होली की धूम, रंगों में सराबोर हुआ पूरा देश

holi-pic
Holi-2023 जैसलमेरः पूरे देश में होली का त्योहर हर्षोल्लास बनाया जा रहा है। वहीं स्वर्ण नगरी के नाम से देश और विदेश में विख्यात जैसलमेर जिले में शहर से गांव और सरहद तक सभी रंगोत्सव के पर्व पर रंगों से सरोबार हुए। पाकिस्तान से सटी जैसलमेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी निगरानी कर रहे चौकस सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मना कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। घर से दूर घर जैसे माहौल में सतर्कता से समय निकालते हुए सीमा प्रहरियों ने अपने सीनियर्स के साथ जमकर डांस किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। गार्ड्स का मानना ​​है कि होली रंगों का एक सुंदर त्योहार है और सीमा सुरक्षा बल एक मिनी भारत है और हम सभी एक साथ होली मना रहे हैं और ऐसा लगता है कि हम सभी अपने परिवारों के साथ होली मना रहे हैं। ये भी पढ़ें..Holi 2023: बाॅलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा होली का खुमार, रंगों में डूबे नजर आये ये एक्टर्स देश-दुनिया में पर्यटन के साथ-साथ अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं के लिए भी मशहूर स्वर्ण नगरी धुलंडी के दिन रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होती है। इस बार कोरोना के बाद होली से पहले बड़ी संख्या में यूरोपीय देशों से पर्यटकों का आना और पर्यटन सीजन गोल्डन सिटी के पर्यटन के लिए बेहद सुखद समय है। होलाष्टक से वैष्णव मंदिरों में फाग गाने के बाद एकादशी के दिन से सोनार दुर्ग स्थित भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के मंदिर में फाग गायन और रंग व गुलाल से होली की रंगत बिखर जाती है। holi 2023 स्वर्णनगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल सोनार दुर्ग में धुलंडी के दिन पुष्करणा व्यास जाति के लोगों द्वारा राजा-राजकुमार का स्वांग रचकर जैसलमेर की परंपरा को निभाया गया. रियासतों के समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी बरकरार है। इसमें व्यास जाति के विवाहित व्यक्ति को राजा और पास के एक या दो लड़कों को राजकुमार बनाकर बिठाया जाता है। इसके बाद सभी एक साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचते हैं और जैसलमेर के पूर्व महारावल के सामने होली के गीत गाते हैं। जैसलमेर में होली पर्व पर असामाजिक तत्वों से स्थानीय विदेशी पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं शांति के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर व जिले में सभी पर्यटन स्थलों के साथ साथ गली-मोहल्ले व बजारों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सादी वर्दी में पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)