Home देश होल्डिंग और जल टैक्स में बढ़ोत्तरी पर भाजपा ने राज्य सरकार को...

होल्डिंग और जल टैक्स में बढ़ोत्तरी पर भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से होल्डिंग और जल टैक्स (holding and water tax) में वृद्धि पर राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन किया। रांची महानगर की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन की शुरूआत रांची विधायक सीपी सिंह के आवास से हुई, जो रांची नगर निगम कार्यालय तक गयी।

ये भी पढ़ें..एक्शन और कॉमेडी से भरपूर Nikamma का ट्रेलर रिलीज, हसीं विलेन…

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार टैक्स को जनता पर थोप रही है। चारों तरफ हेमंत सरकार की चर्चा हो रही है। सरकार कोयला लूट रही है। बालू लूट रही है। यह मुख्यमंत्री सिर्फ लूट के लिए बैठे हुए है। जब हम सत्ता से हेमंत सोरेन को उखाड़ देगे तभी झारखंड की जनता की भलाई होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार ने होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स (holding and water tax) और मंडी शुल्क में बढ़ोत्तरी करके जनता पर कहर ढाने का काम किया है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार जब तक टैक्स बढ़ोत्तरी का फैसला वापस नहीं लेती है, जनता एक रुपये भी टैक्स के तौर पर ना दे।

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स में महागठबंधन की सरकार ने कई गुना वृद्धि की है। सरकार का अब उल्टा समय शुरू है। आने वाला समय भाजपा का है। कांके विधायक समरीलाल ने भी कहा कि जनता टैक्स ना भरे। पार्टी के कार्यकर्ता हर तरह की कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं। मौके मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि सरकार ने टैक्स में बढ़ोत्तरी का फैसला लेकर इसे निगम पर थोप दिया है। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी जनता को एक भी पैसा टैक्स के तौर पर देने से मना किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version