शिमला: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मनाली, शिमला, मैक्लोडगंज, डलहौजी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पिछले कई दिनों से पर्यटकों की रौनक फीकी पड़ गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने ऑफ सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए मानसून पैकेज लॉन्च किया है। इसके तहत 22 जुलाई से 15 सितंबर तक पर्यटन निगम के सभी होटलों में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
पर्यटन विकास निगम के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि निगम अपने होटलों में कमरों की बुकिंग पर 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और 15 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी।
देश