Featured दिल्ली राजनीति

Himachal Election: चुनावी मैदान में कई धन कुबेर, भाजपा के बलबीर वर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार, अरबों की है सम्पति

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई धन 'कुबेर' किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवारों की सम्पति एक अरब रुपये के भी पार है। उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों के साथ दाखिल शपथ पत्रों में अपनी सम्पत्ति की जानकारी चुनाव आयोग को दी है। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलबीर सिंह वर्मा (Balbir Verma) सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 52 वर्षीय वर्मा शिमला जिले की चौपाल सीट से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें..T20 World Cup : न्यूजीलैंड पर मिली धमाकेदार जीत से इंग्लैंड की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

इस बार भी भाजपा ने उन्हें यहीं से टिकट दिया है। वह 191 करोड़ की सम्पति के मालिक हैं। उन्होंने शपथपत्र में अपनी कुल चल एवं अचल सम्पति करीब 191 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसमें चल सम्पति करीब 4.30 करोड़ और अचल सम्पति करीब 187 करोड़ रुपये है। वह बिल्डर हैं। उनकी आय का जरिया बागवानी, होटल, पेट्रोल पंप और व्यावसायिक भवन हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

दो करोड़ रुपये जीएसटी भरते हैं बलबीर वर्मा

वर्मा (Balbir Verma) करीब दो करोड़ रुपये जीएसटी भरते हैं। उन्होंने वर्ष 2021-22 में सात करोड़ रुपये से ज्यादा आयकर भरा है। उनपर 47 करोड़ रुपये की देनदारी है। उनका मुकाबला कांग्रेस के रजनीश किमटा और कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट से है। किमटा ने अपनी चल सम्पति 37.89 लाख और पत्नी की चल सम्पति 2.31 करोड़ दिखाई है। इनकी अचल सम्पति 22 करोड़ और पत्नी की 6.25 करोड़ रुपये है। किमटा पर 48 लाख रुपये और पत्नी पर 1.05 करोड़ रुपये की देनदारी है। किमटा ने वितीय वर्ष 2021-22 में लगभग 58 लाख रुपये का आयकर भरा है। निर्दलीय सुभाष मगलेट (50) के परिवार की चल-अचल सम्पति 12 करोड़ रुपये से अधिक है।

दूसरे नम्बर पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के बेटे एवं नगरोटा से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह बाली। रघुवीर बाली 1.04 अरब के मालिक हैं। उनके पास कुल 13.07 करोड़ (130696393) की चल संपत्ति। इसके अलावा इनके पास भी होंडा स्पलैंडर, मर्सिडीज को मिलाकर कुल 6 गाड़ियां हैं। तीसरे नम्बर पर छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह है। शिमला ग्रामीण से MLA विक्रमादित्य सिंह 1.02 अरब सम्पति के मालिक हैं।

इनके पास 6.97 करोड़ (69735691) की चल संपत्ति अपने नाम, 4.08 करोड़ (40833765) पारिवारिक चल संपत्ति और 90.34 करोड़ (903391586) की अचल संपत्ति इनके नाम है। विक्रमादित्य सिंह के पास फॉर्च्यूनर कार, फोर्ड एंडेवर और 5.20 लाख की नेक्सा कार है। इसके अलावा चौथा स्थान देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार डा. राजेश शर्मा, 61.52 करोड़ ,पांचवां स्थान चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा 31.25 करोड़।
छठा स्थान पालमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार आशीष बुटेल 30.26 करोड़ की सम्पति।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)