कलरफुल लहंगे में मिलियन डाॅलर स्माइल से जान्हवी कपूर ने फैंस को किया घायल

janhvi-kapoor
janhvi-kapoor

मुंबईः अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत की थी। बाद में उन्हें घोस्ट स्टोरीज, रूही, गुंजन सक्सेना और गुड लक जेरी जैसी फिल्मों में देखा गया। अब उनकी एक और फिल्म ‘मिली’ रिलीज होने वाली है और जान्हवी फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से व्यस्त हैं। जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं। तस्वीरों में जान्हवी का देसी अंदाज देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीरों में जान्हवी कपूर कलरफुल लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।

ये भी पढ़ें..3 साल बाद मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने बेटी मालती…

जान्हवी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, एक नेकपीस, खुले बाल और चेहरे पर क्यूट सी स्माइल के साथ पूरा किया है। तस्वीरों के साथ जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा ‘रंगीन’। सोशल मीडिया पर जान्हवी की यह तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले इन तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार लूटा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…