Featured दिल्ली राजनीति

हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीभा सिंह और कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। सुक्खू यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जाएंगे।

ये भी पढ़ें..सरदार वल्लभ भाई पटेल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका

बताया जा रहा है कि सुक्खू कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राज्य में अपने मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं और सुझाव ले रहे हैं। सुक्खू आज कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ-साथ पीएम मोदी सहित अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी औपचारिक मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही राज्य में मंत्री तय होंगे।

गौरतबल है कि भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। यात्रा 16 दिसम्बर को 100 दिन पूरे कर रही है। इस मौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अलवर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लोग,पार्टी विधायक सहित मुख्यमंत्री सुक्खू भी मौजूद रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)