Kasganj: मथुरा घूमने निकली हरियाणा की किशोरी लापता, कासगंज पुलिस ने किया परिजनों को सुपुर्द

0
5

Kasganj: हरियाणा से मथुरा वृंदावन घूमने निकली 15 साल की किशोरी रास्ता भटक कर कासगंज पहुंच गई। जिसके बाद महिला पुलिस ने पूछताछ कर किशोरी के परिजनों को जानकारी दी और किशोरी को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि, किशोरी की गुमशुदगी जिला रोहतक के थाना कलानौर में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी।

महिला थाना प्रभारी ने दी मामले की जानकारी 

महिला थाना प्रभारी शांति देवी ने सोमवार को बताया कि, रविवार को 15 वर्षीय किशोरी पुलिस को मिली। उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना घर हरियाणा प्रांत के जिला रोहतक के थाना क्षेत्र कलानौर के गांव निगाना बताया। उसने अपनी शिनाख्त सिमरन पुत्री राजेश कुमार के रूप में की। पुलिस ने किशोरी की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें कासगंज बुलाया। देर रात वे यहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें: बरती लापरवाही, तो घातक हो सकते हैं घरेलू LPG सिलेंडर

पिता राजेश कुमार ने बताया कि, किशोरी पिछले कई दिन पूर्व घर से निकली है। इसके संबंध में थाना कलानौर में  गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। किशोरी का कहना है कि, वह मथुरा वृंदावन घूमने निकली थी, लेकिन वह रास्ता भटकने पर यहां पहुंच गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेटी को परिवार के सुपुर्द कर दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)