Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यजरा हटकेये है दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी जो कभी जमीन पर नहीं...

ये है दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी जो कभी जमीन पर नहीं रखता पैर, बेहद खास है वजह

नई दिल्लीः विश्व में कई ऐसे जीव हैं, जो अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं। आपने अक्सर पक्षियों को पेड़ बैठे या हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन क्या आप किसी ऐसे पक्षी को जानते हैं जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे। दरअसल हम बात कर रहे हैं हरियल पक्षी की। जिसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है। यह पक्षी कभी जमीन पर पैर नहीं रखता।  सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। सबसे खास बात यह है कि ये पक्षी भारत के महाराष्ट्र में अधिक पाये जाते है। यही नहीं यह महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी भी है।

ये भी पढ़ें..रोजाना दो कप काॅफी पीने से दूर होती है मोटापे की समस्या, जानें इसके कई और फायदे

हरियल पक्षी की खासियत

बता दें कि हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी धरती पर नहीं रखता है। हरियल पक्षियों को ऊंचे-ऊंचे पेड़ और जंगल पसंद हैं। वे अपना घोंसला अक्सर पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं। हरियल पक्षियों को झुंड में रहना पसंद है। हरियाल पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने पूरे जीवन में कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखता है, क्योंकि ये पक्षी वृक्षवासी होते हैं और अक्सर पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं।

ये पक्षी दिखने में राख जैसे स्लेटी और हरे रंग के होते हैं, इनमे सुंदर पीले रंग की धारियां भी दिखाई देती हैं। इसी के साथ इनमें चमकीला पीलापन होता है और इनकी चोंच मोटी और मजबूत होती है। इनकी टांगें और पैर पीले होते हैं, पूंछ स्लेटी रंग की होती है। इनकी आंखें नीली होती हैं और आंखों के चारों ओर गुलाबी घेरा होता है।

झुंड में रहना पसंद

पीले पैर और कबूतर की तरह दिखने वाले हरियल का आकार 29 से 33 सेमी के बीच होता है। पूंछ की लंबाई 8 से 10 सेमी के बीच होती है। इनका वजन करीब 225 से 260 ग्राम के बीच होता है। ये शाकाहारी पक्षी होते है, ये फल, पौधे के अंकुर और अनाज खाना पसंद करते हैं। ये पक्षी पके हुए फल बड़े चाव से खाते हैं। इन्हें सोशल बर्ड भी कहा जाता हैं, क्योंकि ये झुंड में रहना पसंद करते हैं। इनके प्रजनन का मौसम मार्च से जून के बीच होता है। बता दें कि ये पक्षी भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, चीन आदि देशो में भी पाए जाते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें