Gyanvapi ASI Survey: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI) का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। ASI की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ सर्वे कर रही है। शीट पर पूरे परिसर का नक्शा बना हुआ है। वहीं हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे शुरू हो गया है।
प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति के लोग मौजूद नहीं हैं। अंजुमन इंतजामिया के वकील कहते हैं- 'सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। आज उनकी सुनवाई होनी है। इसकी जानकारी बनारस के अधिकारियों को दे दी गयी है। हमारा अनुरोध था कि शीर्ष अदालत के आदेश तक सर्वेक्षण रोक दिया जाए।
ये भी पढ़ें..‘मैं निर्दोष हूं’, 2020 राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के मामले में अदालत में पेश हुए डोनाल्ड ट्रंप
देश
उत्तर प्रदेश
Featured