Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, यूपी में...

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, यूपी में रहने की जताई इच्छा

बागपतः साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक माह की पैरोल मिलने के बाद शुक्रवार को जनपद पहुंचे। वे अपने बरनावा स्थित आश्रम में रहेंगे।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक माह की पैरोल मिलने के बाद शुक्रवार को बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचे है। राम रहीम ने अपनी पैरोल में हरियाणा से बाहर उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की इच्छा जताई थी। जेल प्रशासन ने इस बारे में बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। गुरुवार को बागपत प्रशासन की तरफ से हरियाणा को एनओसी भेज दी गई थी। अब वह पैरोल के एक महीने की अवधि इसी डेरे में पूरी करेंगे। इससे पहले फरवरी माह में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी। बागपत में गुरूमीत राम रहीम पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

20 साल की सजा काट रहे राम रहीम

डेरा प्रमुख हरियाणा के सिरसा स्थित अपने आश्रम व डेरा के मुख्यालय में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा जेल में काट रहे हैं। उन्हें अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। डेरा प्रमुख को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराये गए थे। 2019 में उन्हें और तीन अन्य को एक पत्रकार की हत्या और हत्याओं के लिए अपने सह-आरोपियों के साथ साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें