Saturday, October 12, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डगोविंदा की बेटी टीना ने महाकाल मंदिर में कराया महामृत्युंजय जाप, पापा...

गोविंदा की बेटी टीना ने महाकाल मंदिर में कराया महामृत्युंजय जाप, पापा के जल्द ठीक होने की कामना की

Mumbai : फिल्म अभिनेता गोविंदा (Govinda) मंगलवार को पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुम्बई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनकी बेटी टीना आहूजा ने उनके जल्द ठीक होने के लिए उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में महामृत्युंजय जाप कराया है। यहां 51 पंडितों ने विधि-विधान से पूजन संपन्न करायी।

महाकाल मंदिर में कराया महामृत्युंजय का जाप

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमण गुरु त्रिवेदी ने बताया कि, फिल्म अभिनेता गोविंदा (Govinda)की बेटी टीना आहूजा ने फोन पर बात की। वे अपने पिता के घायल होने पर चिंतित हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से प्रार्थना करने के लिए कहा। अभिनेता गोविंदा जल्द स्वस्थ हो जाएं, इसके लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से महाकाल मंदिर परिसर में लगातार दो घंटे तक महामृत्युंजय का जाप किया गया।

ये भी पढ़ें:मैं अब ठीक हूं…गोली निकाल ली गई, गोविंदा ने अस्पताल से जारी किया ऑडियो संदेश 

7 महीने पहले गोविंदा ने किए थे महाकाल के दर्शन 

गौरतलब है कि, करीब सात महीने पहले गोविंदा (Govinda)उज्जैन आए थे। उन्होंने नंदी हॉल से महाकाल के दर्शन किए थे। नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही थी। इसके बाद चांदी गेट से जल अर्पित कर महाकाल का पूजन अभिषेक किया था। वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे थे। इसके पहले भी वे यहां आ चुके हैं। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी आठ महीने पहले उज्जैन आई थीं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें