फोटो

सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ग्लैमरस लुक

मुंबईः बाॅलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का ड्रेसिंग सेंस काफी फेमस हैं और फैन्स उनके लुक्स और फैशन सेंस की काफी तारीफ भी करते हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वह अपने फोटोशूट के जरिए अपने फैंस के दिलों पर राज करती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें ब्लैक आउटफिट में काफी ग्लैमरस और ब्यूटीफूल लग रही है। पोनी टेल के साथ लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं और उनके चाहने वाले उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साल अभिनेता अजय देवगन और संजय दत्त भी दिखायी देंगे।