प्रदेश क्राइम

लॉज में संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवती का शव, साथी युवक फरार

dead body_

सिउड़ीः पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तारापीठ इलाके के एक लॉज से आज युवती का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। लॉज में ठहरने आई युवती के साथ आया युवक अभी लापता है।

होटल सूत्रों के अनुसार उक्त युवती चार दिन पहले एक युवक के साथ तारापीठ के लॉज में रुकने आई थी। दोनों ने पति-पत्नी के रूप में अपना परिचय देते हुए अपने आपको मुर्शिदाबाद निवासी बताया था। गुरुवार सुबह दोनों के लॉज छोड़ कर जाने की बात थी, लेकिन सुबह 10 बजे तक कमरे से कोई नहीं निकला। होटल के कर्मचारियों ने जाकर देखा कि कमरा बाहर से बंद है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने पहुंच कर ताला तोड़ा तो युवती का शव फर्श पर पड़ा थी। मृतक के साथ आये युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढे़ंः-राजद विधायक पर भड़के विस अध्यक्ष, बोलें-किसी को आसन पर टिप्पणी की इजाजत नहीं

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवती का घर मुर्शिदाबाद के अकुपुरचटी इलाके में है। हालांकि, उसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिस युवक के साथ वह होटल में आई थी। पुलिस को संदेह है कि वह उसका पति है या नहीं। हालांकि पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या की गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता होटल और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।