Featured

Gita Press: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Gita-Press-Baidyanath-Aggarwal Gita Press- लखनऊ: गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी बैद्यनाथ अग्रवाल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे उन्होंने गोरखपुर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बैजनाथ अग्रवाल निधन पर उत्तर प्रदेश खे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके बेटे देवी दयाल अग्रवाल से बात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बैजनाथ अग्रवाल शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर किया जाएगा। बैद्यनाथ अग्रवाल एक सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे हैं। गीता प्रेस के माध्यम से उनका धार्मिक एवं सामाजिक जुड़ाव भी रहा है'। ये भी पढ़ें..UP Police Retirement: यूपी पुलिस की सेहत दुरुस्त करने की कवायद, रिटायर्ड होंगे ये पुलिसकर्मी

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पिछले 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित था। वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैजनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

गीता प्रेस के लोग कायल

बता दें कि हाल ही में गीता प्रेस ने अपनी शताब्दी मनाई है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए गीता प्रेस गोरखपुर को चुना था। हालांकि, गीता प्रेस ट्रस्ट ने सम्मान तो स्वीकार कर लिया, लेकिन 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि लेने से इनकार कर दिया था। जब से गीता प्रेस ने रंगीन धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन शुरू किया है, तब से लोग इसके कायल हो गये हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)