Featured आस्था

Ganga Dussehra 2023: मां गंगा के 108 नामों का करें जाप, मिट जायेंगे सभी कष्ट एवं पाप

ganga-dussehra नई दिल्लीः हिंदू धर्म में मां गंगा का स्थान सर्वोपरि है। सनातन धर्म में तो यह भी कहा जाता है कि मां गंगा के स्मरण मात्र से सभी पाप धुल जाते है। उनके बिना हिंदू धर्म में कोई पूजा या अनुष्ठान संपन्न नहीं होता है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाकर पूजा पाठ करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ है। इसलिए इस दिन को गंगा दषहरा कहा जाता है। ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी से एक दिन पूर्व गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही साधक के जीवन में सुख, समृद्धि का वास होता है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही मां गंगा के 108 नामों का जाप करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए मां गंगा के 108 नामों का जाप करते हैं- मां गंगा के 108 नाम- 1. ॐ गङ्गायै नमः। 2. ॐ त्रिपथगादेव्यै नमः। 3. ॐ शम्भुमौलिविहारिण्यै नमः। 4. ॐ जाह्नव्यै नमः। 5. ॐ पापहन्त्र्यै नमः। 6. ॐ महापातकनाशिन्यै नमः। 7. ॐ पतितोद्धारिण्यै नमः। 8. ॐ स्रोतस्वत्यै नमः। 9. ॐ परमवेगिन्यै नमः। 10. ॐ विष्णुपादाब्जसम्भूतायै नमः। 11. ॐ विष्णुदेहकृतालयायै नमः। 12. ॐ स्वर्गाब्धिनिलयायै नमः। 13. ॐ साध्व्यै नमः। 14. ॐ स्वर्णद्यै नमः। 15. ॐ सुरनिम्नगायै नमः। 16. ॐ मन्दाकिन्यै नमः। 17. ॐ महावेगायै नमः। 18. ॐ स्वर्णशृङ्गप्रभेदिन्यै नमः। 19. ॐ देवपूज्यतमायै नमः। 20. ॐ दिव्यायै नमः। 21. ॐ दिव्यस्थाननिवासिन्यै नमः। 22. ॐ सुचारुनीररुचिरायै नमः। 23. ॐ महापर्वतभेदिन्यै नमः। 24. ॐ भागीरथ्यै नमः। 25. ॐ भगवत्यै नमः। 26. ॐ महामोक्षप्रदायिन्यै नमः। 27. ॐ सिन्धुसङ्गगतायै नमः। 28. ॐ शुद्धायै नमः। 29. ॐ रसातलनिवासिन्यै नमः। 30. ॐ महाभोगायै नमः। 31. ॐ भोगवत्यै नमः। 32. ॐ सुभगानन्ददायिन्यै नमः। 33. ॐ महापापहरायै नमः। 34. ॐ पुण्यायै नमः। 35. ॐ परमाह्लाददायिन्यै नमः। 36. ॐ पार्वत्यै नमः। 37. ॐ शिवपत्न्यै नमः। 38. ॐ शिवशीर्षगतालयायै नमः। 39. ॐ शम्भोर्जटामध्यगतायै नमः। 40. ॐ निर्मलायै नमः। 41. ॐ निर्मलाननायै नमः। 42. ॐ महाकलुषहन्त्र्यै नमः। 43. ॐ जह्नुपुत्र्यै नमः। 44. ॐ जगत्प्रियायै नमः। 45. ॐ त्रैलोक्यपावन्यै नमः। 46. ॐ पूर्णायै नमः। 47. ॐ पूर्णब्रह्मस्वरूपिण्यै नमः। 48. ॐ जगत्पूज्यतमायै नमः। 49. ॐ चारुरूपिण्यै नमः। 50. ॐ जगदम्बिकायै नमः। 51. ॐ लोकानुग्रहकर्त्र्यै नमः। 52. ॐ सर्वलोकदयापरायै नमः। 53. ॐ याम्यभीतिहरायै नमः। 54. ॐ तारायै नमः। 55. ॐ पारायै नमः। 56. ॐ संसारतारिण्यै नमः। 57. ॐ ब्रह्माण्डभेदिन्यै नमः। 58. ॐ ब्रह्मकमण्डलुकृतालयायै नमः। 59. ॐ सौभाग्यदायिन्यै नमः। 60. ॐ पुंसां निर्वाणपददायिन्यै नमः। ये भी पढ़ें..Aaj Ka Rashifal 25 May 2023: आज का राशिफल गुरूवार 25 मई 2023, जानें कैसा रहेगा आपका दिन 61. ॐ अचिन्त्यचरितायै नमः। 62. ॐ चारुरुचिरातिमनोहरायै नमः। 63. ॐ मर्त्यस्थायै नमः। 64. ॐ मृत्युभयहायै नमः। 65. ॐ स्वर्गमोक्षप्रदायिन्यै नमः। 66. ॐ पापापहारिण्यै नमः। 67. ॐ दूरचारिण्यै नमः। 68. ॐ वीचिधारिण्यै नमः। 69. ॐ कारुण्यपूर्णायै नमः। 70. ॐ करुणामय्यै नमः। 71. ॐ दुरितनाशिन्यै नमः। 72. ॐ गिरिराजसुतायै नमः। 73. ॐ गौरीभगिन्यै नमः। 74. ॐ गिरिशप्रियायै नमः। 75. ॐ मेनकागर्भसम्भूतायै नमः। 76. ॐ मैनाकभगिनीप्रियायै नमः। 77. ॐ आद्यायै नमः। 78. ॐ त्रिलोकजनन्यै नमः। 79. ॐ त्रैलोक्यपरिपालिन्यै नमः। 80. ॐ तीर्थश्रेष्ठतमायै नमः। 81. ॐ श्रेष्ठायै नमः। 82. ॐ सर्वतीर्थमय्यै नमः। 83. ॐ शुभायै नमः। 84. ॐ चतुर्वेदमय्यै नमः। 85. ॐ सर्वायै नमः। 86. ॐ पितृसन्तृप्तिदायिन्यै नमः। 87. ॐ शिवदायै नमः। 88. ॐ शिवसायुज्यदायिन्यै नमः। 89. ॐ शिववल्लभायै नमः। 90. ॐ तेजस्विन्यै नमः। ये भी पढ़ें..Nautapa 2023: नौ दिनों तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, शुरू होने जा रहा है नौतपा, जानें इसका मानसून कनेक्शन 91. ॐ त्रिनयनायै नमः। 92. ॐ त्रिलोचनमनोरमायै नमः। 93. ॐ सप्तधारायै नमः। 94. ॐ शतमुख्यै नमः। 95. ॐ सगरान्वयतारिण्यै नमः। 96. ॐ मुनिसेव्यायै नमः। 97. ॐ मुनिसुतायै नमः। 98. ॐ जह्नुजानुप्रभेदिन्यै नमः। 99. ॐ मकरस्थायै नमः। 100. ॐ सर्वगतायै नमः। 101. ॐ सर्वाशुभनिवारिण्यै नमः। 102. ॐ सुदृश्यायै नमः। 103. ॐ चाक्षुषीतृप्तिदायिन्यै नमः। 104. ॐ मकरालयायै नमः। 105. ॐ सदानन्दमय्यै नमः। 106. ॐ नित्यानन्ददायै नमः। 107. ॐ नगपूजितायै नमः। 108. ॐ सर्वदेवाधिदेवैः परिपूज्यपदाम्बुजायै नमः। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)