दिल्ली

G20 Summit: विदेशी मेहमानों को भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास के अनूठे सफर पर ले जाएगी प्रदर्शनी

G20 Summit-Modern Art G20 Summit: नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट 'रूट्स एंड रूट्स - पास्ट प्रेजेंट एंड कंटीन्यूअस' नामक प्रदर्शनी के साथ जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और उनके जीवनसाथियों को भारत की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता और संस्कृति की अनूठी यात्रा पर ले जाएगी। जिसमें सिनौली में मिले रथों और सिंधु सरस्वती सभ्यता की संस्कृति से परिचित हो सकते हैं। प्रदर्शनी में पुरातात्विक कलाकृतियां, साहित्य, मुद्राशास्त्र, पुरालेख और पेंटिंग प्रदर्शित की जाती हैं। एनजीएमए में आयोजित प्रदर्शनी 'रूट्स एंड रूट्स' के क्यूरेटर राघवेंद्र सिंह बताते हैं कि इसे तैयार करने में उन्हें 9 महीने लगे। इसमें देश के कोने-कोने से ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं लाई गई हैं। इसमें चंडीगढ़ संग्रहालय, राष्ट्रीय संग्रहालय, कोलकाता संग्रहालय, अमरावती और गांधार से भी ऐतिहासिक वस्तुएं लाई गई हैं। इसमें भारत के 5000 साल पुराने इतिहास को पुरावशेषों के जरिए थीम के आधार पर संकलित किया गया है। यह प्रदर्शनी जी20 की प्राथमिकताओं के अनुरूप है। ये भी पढ़ें..G20 Summit: चीनी मीडिया ने की भारत की तारीफ, पश्चिमी देशों को जमकर लताड़ा उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का नाम 'रूट्स एंड रूट्स' हमारी समृद्ध और विशाल संस्कृति और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम अपनी संस्कृति की कहानी बता रहे हैं। इसमें सिनौली रथ की कहानी है जो हमें 4000 से 5000 साल पीछे ले जाती है, वहीं सिंधु सरस्वती सभ्यता, नालंदा का इतिहास, पुराना किला और साइट म्यूजियम में की गई खुदाई से मिली कई चीजें प्रदर्शित की गई हैं। संस्कृति मंत्रालय की यह बेहद महत्वपूर्ण प्रदर्शनी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)