पार्टी से नाराज जी-23 के तीन सदस्यों ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

41

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नाराज चल रहे समूह (जी-23) के सदस्यों को मनाने का सिलसिला कांग्रेस ने शुरु कर दिया है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लगातार इन नेताओं से संवाद कर रहा है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जी-23 के तीन सदस्य आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा उनके आवास 10 जनपथ पर मिलने पहुंचे। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंचे थे।

सूत्रों का कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी नेतृत्व अपने नेताओं से लगातार संवाद कर रहा है। जिससे पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। बीते दिनों जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पांचों चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया था।

यह भी पढ़ेंः-शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा सैनिक स्कूल का नाम,…

सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के साथ बैठक कर हार की समीक्षा की थी। बीते दिनों सोनिया गांधी ने पंजाब के कांग्रेस सांसदों से भी संवाद किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)