Ranchi: 48 घंटे में गैंगरेप की दूसरी वारदात, नाबालिग को दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार

0
8

gang rape in Doranda: रांची के डोरंडा इलाके में रविवार देर रात पार्टी कर घर लौट रही नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (gang rape in doranda) किया गया। पुलिस ने घटना के दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

48 घंटे के अंदर शहर में यह दूसरी ऐसी घटना है। शुक्रवार की रात भी बर्थडे पार्टी से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही चार दोस्तों ने दुष्कर्म किया। बताया गया कि लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी। रात करीब ग्यारह बजे पार्टी खत्म होने के बाद जब वह लौट रही थी तो दोस्तों के अलावा कुछ अन्य युवकों ने उसे हवस का शिकार बना लिया। लड़की बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंची।

ये भी पढ़ें..Ranchi : बर्थडे पार्टी से लौट रही नाबालिग के साथ चार लड़कों ने की…

सुबह छह बजे जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत हरकत में आ गयी। डीएसपी राजा मित्रा और अरगोड़ा व पुंदाग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर अब तक दस लड़कों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। लड़की ने इनमें से तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से उस वक्त दुष्कर्म किया गया जब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। इस मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)