Bhopal: पूर्व सीएम कमलनाथ ने CM डॉ. यादव पर कसा तंज, कहा- कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए ले रही कर्ज

0
24
former-cm-kamalnath

Bhopal: मध्य प्रदेश सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि, राज्य सरकार कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज ले रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 88,450 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है लेकिन पहले से ही मध्य प्रदेश पर साढ़े तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

ब्याज चुकाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज

बता दें, वर्तमान प्रस्तावित कर्ज के बाद मध्य प्रदेश पर लगभग 4.38 लाख करोड़ का कर्ज हो जायेगा। वहीं कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार की हालत यह हो चुकी है कि, अब इन्हें कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ता है। यह गलत आर्थिक नीतियों और अपरिपक्व निर्णयों की देन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का आरोप है कि, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर्ज लेकर ठेका देने और कमीशन बटोरने में लगी रहती है और जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है।

सीएम डॉ. यादव को दिया सुझाव

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सुझाव देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को और ज्यादा कर्ज के बोझ में दबाने की बजाय प्रदेश पर मौजूदा कर्ज को चुकाने और कर्ज मुक्त मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में पहल करें।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: स्टेशन यार्ड के पास पलटे मालगाड़ी के चार डिब्बे, कोयला लेकर राजस्थान जा रही थी ट्रेन

ज्ञात हो कि, राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू हो रहा है। इस सत्र में कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। उसी के तहत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)