चंबल के पूर्व डैकेत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल, BJP का सूपड़ा साफ करने का किया दावा

0
35

 

Malkhan Singh joins Congress

भोपाल: चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा सागर छतरपुर जिले में शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा भी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मेरा प्रचार कांग्रेस के लिए होगा। उन्होंने दावा किया कि वह जहां भी प्रचार करेंगे वहां कांग्रेस की जीत होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे और कमल नाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले दल-बदल की सियासत जोर पकड़ रही है। राजधानी भोपाल में चंबल के पूर्व डाकू मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मलखान सिंह ने पूर्व सीएम कमल नाथ की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई गई थी और अब अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया गया है। मलखान सिंह ने 2014 में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। वह बीजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में बीजेपी के लिए खूब प्रचार किया।

यह भी पढ़ें-भय से मुक्त हो रहा बस्तर, शिक्षा व रोजगार से जुड़ रहे लोगः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

2019 में नाराज होकर बीजेपी छोड़ दी

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से मलखान सिंह काफी नाराज थे, उन्होंने 2019 में बीजेपी छोड़ दी। इसके बाद अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की ओर से धौरहरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)