Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डBihar: पूर्व मंत्री और BJP विधायक सुभाष सिंह का का निधन

Bihar: पूर्व मंत्री और BJP विधायक सुभाष सिंह का का निधन

पटनाः बिहार के गोपालगंज सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उन्हें किडनी में इन्फेक्शन के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि करते हुए बिहार के पूर्व मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट किया, “बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और दुख सहन करने के लिए शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें। उनका निधन बिहार और भाजपा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें..मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, एंटीलिया की बढ़ाई गई सुरक्षा

सुभाष सिंह सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर गांव के रहने वाले थे। वह लगातार चार बार से गोपालगंज सदर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते आ रहे थे। सुभाष सिंह भाजपा कोटे से एनडीए सरकार में सहकारिता मंत्री बने थे। मंत्री बनने के कुछ माह बाद ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में वे स्वास्थ्य होकर घर वापस लौट आए थे। लेकिन फिर किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया था।

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार पिंटू कुमार ने बताया कि दिल्ली एम्स में आज सुबह उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते गोपालगंज स्थित उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। परिजनों ने बताया कि आज देर शाम तक उनका शव दिल्ली से गोपालगंज लाया जा सकता है। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुभाष सिंह प्रखर और मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे। वे बिहार पीपुल्स पार्टी (बिपिपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें