जम्मू-कश्मीरः धुंध व कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

0
57

जम्मूः जम्मू और कश्मीर में शनिवार को घने कोहरे और धुंध ने ठंड अत्यधिक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मौजूदा मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है।

स्थानीय मौसम विज्ञान (मेट) विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सुबह के कोहरे और धुंध ने आज सुबह जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों को ढक दिया। देर सुबह तक मौसम में सुधार होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

मौजूदा समय में कश्मीर घाटी चिल्लई कलां ’नामक कठोर सर्दियों की चपेट में है। यह 40 दिनों की लंबी अवधि 31 जनवरी को समाप्त होगी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2, पहलगाम में शून्य से नीचे 9.4 और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 5.4 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ेंः-बांग्लादेशी शरणार्थियों को लुभानें में जुटी भाजपा, दो दिवसीय दौर पर अमित शाह

लेह शहर में शून्य से नीचे 14, कारगिल शून्य से नीचे 19 और द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 25.8 था। इसी बीच शुक्रवार को द्रास में अधिकतम तापमान शून्य से नीचे 8.1 डिग्री सेल्सियस था। जम्मू शहर में 6.2, कटरा में 6.2, बटोत 7.6, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।