Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeखेलIND vs JAP: टूटा गया टीम इंडिया का सपना, जापान से हारकर...

IND vs JAP: टूटा गया टीम इंडिया का सपना, जापान से हारकर ओलंपिक रेस बाहर हुई बेटियां

IND vs JAP: एफआईएच (FIH) महिला ओलंपिक क्वालीफायर में तीसरा स्थान और ओलंपिक टिकट पाने के लिए भारत और जापान के बीच मैच खेला गया। जहां भारतीय महिला हॉकी जापान के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम का 2024 में ओलंपिक खेलने का सपना भी टूट गया। हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने नाम के अनुरूप इस काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। अब भारतीय टीम चाहकर भी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।

बता दें कि शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में जापान और भारत के बीच के खेले गए महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 मुकाबले में भारतीय महिलाओं को जापान के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से हजारों फैंस को निराश किया।

ये भी पढ़ें..टी20 सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, 3 विदेशी कोचों ने एक साथ दिया इस्तीफा

कैसा रहा मैच का हाल

भारत-जापान की महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया जापान के मुकाबले काफी मजबूत दिख रही थी, लेकिन फिर भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैच में कुल 11 शॉट मारे, वहीं जापान ने सिर्फ 6 शॉट मारे। भारतीय महिला विरोधी टीम के मुकाबले ज्यादा बार सर्कल में गेंद को पहुंचाया लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

भारत ने 13 बार गेंद को सर्कल में पहुंचाया, वहीं जापान ने सिर्फ 8 बार। पेनल्टी कॉर्नर में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले आगे थे। जहां भारत ने 9 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। वहीं जापान ने सिर्फ 4, लेकिन जापान ने उन 4 पेनल्टी कॉर्नर में से एक में गोल दाग दिया।

2020 ओलंपिक में था भारत का दबदबा

गौरतलबहै कि इससे पहले 2020 में जापान में खेले गए ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम कोई भी मेडल जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था।

टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर फिनिश किया था और वे कांस्य पदक जीतने से थोड़े से के लिए चूक गए थे। इस बार फैंस को और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस बार टीम इंडिया क्वालीफायर तक हासिल नहीं किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें