Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeखेलFatima Sana : 22 साल की फातिमा सना ने किया बड़ा कारनामा,...

Fatima Sana : 22 साल की फातिमा सना ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान को मिली रोमांचक जीत

PAK W vs SL W , Womens T20 World Cup : आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। पाकिस्तान की जीत में कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने अहम भूमिका निभाई। 22 वर्षीय फातिमा सना के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार रात शारजाह में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दूसरे मैच में श्रीलंका को 31 रनों से हरा दिया।

Fatima Sana ने किया बड़ा कारनामा

इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। फातिमा महिला टी20 विश्व कप (women’s t20 world cup 2024) में मैच जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की कप्तान बन गई हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग सबसे ऊपर हैं। मेग लैनिंग ने 21 साल और 363 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीत दिलाई थी। फातिमा 22 साल और 330 दिन की उम्र में इस लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं।

इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने 20 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली। फिर उन्होंने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया, सना ने सिर्फ 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बल्ले और गेंद से इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए फातिमा सना को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

ये भी पढ़ेंः- BAN vs SCO: महिला T20 World Cup का आज से आगाज, पहले मैच में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को दिया 120 रनों का लक्ष्य

Fatima Sana ने की किया शानदार प्रदर्शन

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए और फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 85/9 पर रोक दिया। इसी के साथ ही पाकिस्तान ने 31 रन से शानदार जीत दर्ज की। श्रीलंका की ओर से केवल सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने (20 रन) और नीलाक्षिका सिल्वा (22 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। पाकिस्तानी के लिए कप्तान फातिमा सना (2/10) और सादिया इकबाल ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए।

IND-W vs PAK-W: 6 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का होगा मुकाबला

पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। अब 6 अक्टूबर को पाकिस्तान की महिला टीम का सामना भारत से होगा। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जिसका क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें