Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

Farmers Protest: किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

Farmers Protest: केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों का परोक्ष समर्थन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा आज देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। किसानों का ट्रैक्टर मार्च देखते हुए पंजाब और हरियाणा में पुलिस अलर्ट हो गई है। आंदोलनरत किसानों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन का पुतला फूंकने की भी घोषणा की है। आपको बता दें कि, आज यानी 26 फरवरी को किसान आंदोलन का 14वां दिन है। किसान दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक के लिए टाल चुके हैं। किसान शम्भू और खानौरी बॉर्डर पर बैठे हैं। इससे पहले को किसानों ने केंद्र से वार्ता के संकेत दिए। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि, 'सरकार बॉर्डर और इंटरनेट खोलने का काम कर रही है। अब इस माहौल में सही बातचीत हो सकेगी।' संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रधान जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि, 'सरकार किसानों पर गोली चलाने वालों पर कार्रवाई करे। पंजाब के अंदर घुसकर किसानों को उठाने, पीटने और ट्रैक्टर तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई हो।' आपको बता दें कि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों से किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, नोएडा पुलिस ने अहतियात बरतते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट को ही ब्लॉक कर दिया है। पुलिस किसी भी हालत में किसानों को यहां से आगे बढ़ने नहीं देना चाहती है जिससे की आगे ट्रैफिक व्यवस्था खराब ना हो। ECI: यूपी के राजनीतिक दलों से सुझाव लेगा निर्वाचन आयोग, 29 फरवरी को लखनऊ आएगी टीम किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि, वो संयुक्त मोर्चा की बैठक के लिए चंडीगढ़ गये थे। उन्होंने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसका गठन संयुक्त मोर्चा से अलग सभी किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए किया गया है। अगर कोई संगठन संयुक्त मोर्चा में शामिल होना चाहता है तो वह समिति से बातचीत कर सकता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)