Tuesday, April 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeपंजाबFaridkot Accident : ट्रक से टकराकर नाले में गिरी बस , 5...

Faridkot Accident : ट्रक से टकराकर नाले में गिरी बस , 5 की दर्दनाक मौत व 21 घायल

Faridkot Accident : पंजाब के फरीदकोट जिले में ट्रक से टकराने के बाद एक बस बरसाती नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का फरीदकोट में इलाज चल रहा है।

फरीदकोट से अमृतसर जा रही बस पलटी      

बताया गया कि, मंगलवार की सुबह न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस फरीदकोट से अमृतसर से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सवारियों से भरी थी। हलका कोहरा व स्पीड होने के कारण बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर बस पुल की रेलिंग को तोड़ कर नाले में जा गिरी। बस के गिरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।

ये भी पढ़ेंः- मासूम से रेप के बाद की हत्या , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम , आरोपी गिरफ्तार

Faridkot Accident : हादसे में 5 की मौत, 21 घायल     

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किए। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त विनीत कुमार और एसएसपी प्रज्ञा जैन मौके पर पहुंचे। SSP प्रज्ञा जैन ने बताया कि, हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुल का काम अंडर कंस्ट्रक्शन था। हमारी पहली कोशिश लोगों की जान बचाने की है। इसी बीच 21 घायलों की सूची जारी कर दी गई है, वहीं पुलिस टीम मृतकों की तलाश में जुटी हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें