वीडियो मनोरंजन

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अंदाज फैंस कर रहे काफी पसंद

malaika

मुंबईः अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की ‘छैया छैया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपने योग वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका ने इन सब से हटकर फैंस के साथ अपने फोटोशूट की एक वीडियो साझा की है, जिसमें उनके कई फोटोशूट की झलक देखी जा सकती है। वीडियो में मलाइका का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका के इस फोटोशूट के वीडियो को एडिट किया है शेफ सौरभ बानगे ने। मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए वीकेंड फील्स लिख कर शेयर किया है और इसी के साथ सौरभ का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि उन्हें यह एडिट काफी पसंद आया। मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। यह भी पढ़ेंःदर्दनाक! महिला ने चार बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, मां और दो बच्चों की मौत

उन्होंने 1998 में आई शाहरख खान अभिनीत फिल्म दिल से से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में छैया छैया गाने पर उनका डांस काफी मशहूर हुआ था और इसके साथ ही वह भी बॉलीवुड में छैया छैया गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद मलाइका कांटे, काल, हाउसफुल जैसी कई फिल्मों में नजर आई। 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अक्सर अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।