मशहूर संगीतकार पंडित विजय किचलू का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक

0
35

कोलकाता: आगरा घराने के मशहूर संगीतकार पंडित विजय किचलू का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे 93 साल के थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मशहूर संगीतकार पंडित विजय किचलू के निधन से मैं दुखी हूं।

आगरा घराने के कलाकार विजय किचलू आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी के संचालक थे। उन्होंने अनगिनत नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षित किया है। किचलू के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। विजय को पद्मश्री सहित कई अन्य सम्मान मिले थे। आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे रबींद्र सदन में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

यह भी पढ़ें-आवारा पशुओं के मुद्दे पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

वहीं, उनके बेटे रोहित ने कहा कि पिता संगीत साधक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया।
आपको बता दें कि पंडित विजय कुमार किचलू का जन्म 16 सितंबर को अल्मोड़ा में हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। 1955 में ब्रिटिश शिपिंग कंपनी में उच्च अधिकारी बनकर वह कोलकाता आए थे। उसके बाद अपने खास शास्त्रीय संगीत की वजह से पूरे देश में मशहूर थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)