spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणाफतेहाबाद में प्रचंड गर्मी का कहर, बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात,...

फतेहाबाद में प्रचंड गर्मी का कहर, बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Fatehabad : फतेहाबाद में पिछले एक सप्ताह से आसमान से बरस रही आग ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को फतेहाबाद में गर्मी ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान बढ़कर 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, दिन में तो सूर्यदेव अपना प्रकोप दिखा ही रहे हैं, रात के तापमान ने भी लोगों की नींद हराम कर दी है। यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है।

बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात

भीषण गर्मी के कारण शहर के सभी बाजार सूने पड़े हैं। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने फतेहाबाद में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है कि 28 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को एक बार फिर स्कूल खुलने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को उठानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें-MP: नौतपा ने दिखाया अपना कहर, इन जिलों में बरसी आग

सोमवार को भी फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के बाकी जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। डॉक्टरों का भी कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को खूब पानी पीना चाहिए। साथ ही जरूरी होने पर ही घर से निकलना चाहिए।

अगले 4-5 दिनों तक हरियाणा में मौसम शुष्क

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। राज्य में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। विशेषकर दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें