spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशRanchi: रांची में इलेक्शन फेस्ट का आयोजन, मतदान के प्रति कर रहे...

Ranchi: रांची में इलेक्शन फेस्ट का आयोजन, मतदान के प्रति कर रहे जागरूक

रांची (Ranchi): जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने शुक्रवार को रांची में इलेक्शन फेस्ट का आयोजन किया। स्वीप के तहत दो दिवसीय चुनावी उत्सव-कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मताधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही है और मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्र में मतदान के चिंताजनक आंकड़ों को देखते हुए शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है और मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को भी शामिल किया गया है। बच्चे पेंटिंग के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ेंः-Chhattisgarh Board Exam: आज से शुरू हो रही 12वीं बोर्ड की परीक्षा, धमतरी में…

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चुनाव आने वाला है। झारखंड में भी चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। झारखंड में करीब 2.5 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी लोगों को चुनाव से संबंधित जानकारी दी जा रही है और सभी नये मतदाताओं को पहली बार मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें