Home हरियाणा Haryana: आठ ठगों ने देश भर से लूटे 74 करोड़ रुपए, पुलिस...

Haryana: आठ ठगों ने देश भर से लूटे 74 करोड़ रुपए, पुलिस ने खुलासा कर सभी को पकड़ा

Cyber

गुरुग्रामः गुरुग्राम के साइबर अपराध थानों की पुलिस टीमों ने आठ साइबर जालसाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ​​सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में पुलिस ने धोखाधड़ी के 7427 मामलों का खुलासा किया।

कहां के हैं आरोपी

साइबर धोखाधड़ी के आरोपी जकारिया खान पुत्र इस्लाम निवासी फिरोजपुर जिला नूंह को थाना साइबर अपराध दक्षिण में गिरफ्तार किया गया। साइबर धोखाधड़ी के आरोपी नरेश कुमार निवासी नेहरू नगर डीडवाना राजस्थान को थाना साइबर अपराध दक्षिण में गिरफ्तार किया गया। सुनील कुमार निवासी अशोक विहार गुरुग्राम को थाना साइबर ईस्ट में गिरफ्तार किया गया। लक्ष्य, अमृतपाल और चेतन को थाना साइबर ईस्ट में गिरफ्तार किया गया।

Haryana: पुलिस को मिली थी 7427 शिकायतें

कनिष्क प्रताप निवासी मोडाखेड़ा जिला हिसार को थाना साइबर ईस्ट में गिरफ्तार किया गया। अमित कुमार निवासी राजनगर जिला जींद को थाना साइबर वेस्ट में गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी की इन वारदातों का खुलासा तब हुआ जब गुरुग्राम पुलिस द्वारा इन धोखाधड़ी के आरोपियों के कब्जे से बरामद सात मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड का डाटा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा जांचा गया। देशभर में करीब 74 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों के खिलाफ 7427 शिकायतें और 292 मामले दर्ज हैं। इनमें से 24 मामले हरियाणा में दर्ज हैं। 4 मामले साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ईस्ट गुरुग्राम और 2 मामले साउथ में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ेंः-दिल्ली चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे केजरीवाल, ‘हाथ की ताकत’ देख चुकी है AAP

गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी निवेश के नाम पर ठगी, व्हाट्सएप पर फोटो डालकर टास्क बेस्ड ठगी, फेसबुक पर परिचित होने का दिखावा और यूपीआई के जरिए लोगों के साथ ठगी करते थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version