Featured दुनिया

रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, जान बचाने को खिड़कियों से कूदे छात्र

russia_230

मॉस्कोः रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदकर भागे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात हमलावर ने यूनिवर्सिटी की एक इमारत में घुसकर गोलीबारी की।

वह सुबह करीब 11 बजे यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ। उसे बाद में दबोच लिया गया। भयभीत कुछ छात्रों ने खुद को ऑडिटोरियम में बंद कर लिया। कुछ छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें-मायावती ने पंजाब के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की...

रूसी जांच समिति का कहना है कि बंदूकधारी विश्वविद्यालय का छात्र है। रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। बंदूकधारी की पहचान विश्वविद्यालय में एक छात्र के रूप में की गई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)