लाइफस्टाइल

Gray hair: इन वजहों से हो जाते है उम्र से पहले बाल सफेद

Gray hair: आजकल के समय में 12 से 32 साल की उम्र में भी लोग सफेद बालों (Gray hair) की समस्या का सामना कर रहे है। इनकी कई वजह हो सकती है समय से पहले बाल सफेद होने की वजह आपकी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान हो सकती है। दरअसल, 40 की उम्र के बाद बाल सफेद होना आम बात है जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, उसके बाल सफेद होने लगते हैं लेकिन आजकल बहुत से लोगों को बेहद कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से गुजर रहे है। बता दें, कई मामलों में ये जेनेटिक होता है लेकिन कई बार इसकी वजह शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। आईये हम आपको बताते है कि कम उम्र में बाल सफेद होने की क्या वजह हो सकती है।

विटामिन्स की कमी

बालों के विकास के साथ ही उनका प्राकृतिक रंग बरकरार रहने के लिए पोषण की जरूरत होती है. अगर हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती तो इससे बाल सफेद होने लगते हैं. कई तरह के विटामिन और खनिजों की कमी जैसे विटामिन बी 12, लोहा, तांबा और जिंक का की कमी सफेद बालों का कारण बन सकती है.

हार्मोन्स में बदलाव

शरीर में हार्मोनल बदलाव होना आम है। मुख्य रूप से ये महिलाओं में ज्यादा होता है। गर्भावस्था या मासिक धर्म के दौरान बालों के रंग को प्रभावित कर सकते हैं। मेलानोसाइट- स्टिमुलेटिंग हार्मोन (एमएसएच) और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन में उतार-चढ़ाव और असंतुलन सफेद बालों की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

तनाव

आज कल तनाव होना आम बात है। ये किसी भी उम्र में देखा जा सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्राव होने लगता है जो लंबे समय तक बालों के रंग समेत शरीर के कई कार्यों को प्रभावित करता है। ये भी पढ़ें: Imran Khan के आह्वान पर PTI 2 मार्च को करेगी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

धूम्रपान

धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इससे न केवल शरीर में बिमारियां होती है बल्कि, ये बालों को सफेद करने का भी मुख्य कारण है। धूम्रपान करने से शरीर में हानिकारक विषाक्त पदार्थ बढ़ जाते है, जिससे कम उम्र में ही सफेद बाद जैसे लक्षण दिखाई देते है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)