प्रदेश क्राइम

भाभी के साथ अवैध सम्बंधों के चलते युवक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

crime_892

डोमकल: मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल थाना अंतर्गत घोड़ामारा माठपाड़ा इलाके में भाभी के प्यार में पागल एक युवक ने अपनी पत्नी की ह्त्या कर दी। मृत महिला का नाम रेखा बीबी (28) बताया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

स्थानीय सूत्रों से मिला जानकारी के अनुसार, दस साल पहले डोमकल थाना अंतर्गत मोहनपुर बटतला इलाके की निवासी रेखा बीबी के साथ घोड़ामारा पाठपाड़ा निवासी बानात मंडल की शादी हुई थी। पहले दोनों के बीच सम्बन्ध अच्छे थे। दोनों की एक लड़की भी है। इसी बीच बानात मंडल का उसकी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बारे में उसकी पत्नी रेखा बीबी को पता चल गया। आरोप है कि अवैध सम्बंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी रेखा की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रेखा के मायके वालों को उसकी मृत्यु की खबर दी गई। खबर पाकर उसके परिवारवालों ने घटना की सूचना डोमकल थाने की दी । इसी बीच आरोपित बानात मंडल फरार हो गया। पुलिस ने शव को बरामद कर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)