उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछड़ों को छला

देवरिया: गोरखपुर से बलिया एक कार्यक्रम में सड़क मार्ग से जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) का भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवरिया में सुभाष चौक पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब सभी एक ऐसी पार्टी से जुड़े हैं, जो एक साधारण चाय वाले को पीएम बना सकती है। जो पार्टी निषाद के बेटे को कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक बना सकती है, वो पार्टी देश और प्रदेश के गरीबों के हित के लिये कुछ भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें..गंगा सप्तमी पर हरकी पैड़ी पहुंचे सीएम धामी, पत्नी के साथ...

डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार देश-प्रदेश को आगे ले जा रही है। आज भारत का प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में मान बढ़ा है तो योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास का नया इतिहास लिख रहा है। पिछड़े वर्ग के लोगों खासकर निषाद समुदाय का हित भाजपा की सरकार में सुरक्षित है। कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्ग सुरक्षित है। आज प्रदेश में दंगे नही होते। भाजपा की सरकार में माफिया, अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। भाजपा की सरकार में आज गरीबों का कोई उत्पीड़न नहीं होता वही सपा की सरकार में सबसे ज्यादा निम्न और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार होता था, उनका शोषण किया जाता था।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़ों की हितैषी होने का ढोंग करते हैं जबकि सच्चाई है कि वे कभी पिछड़ों खासकर निषादों का कभी भला नहीं किए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला, मजदूर, बेरोजगार सभी के उत्थान के लिये काम कर रही है। इस दौरान धनुषधारी मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन सिंह, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, दिवाकर यादव, पवन मिश्रा, राजेश कुशवाहा, नसीम मंसूरी, रितेश शर्मा, एजाज अहमद, ग़ोविन्द चौरसिया, आकाश मिश्रा, असलम खान, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, मारकंडेय गिरी, राजू भारती, अजय वर्मा उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)