Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां शुक्रवार को एक युवक ने दो भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उमंग के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की पहचान 42 वर्षीय राजेश यादव और 26 वर्षीय रंजन यादव के रूप में की गई है। दोनों महिपालपुर के रहने वाले हैं। राजेश यादव की शादी आरोपी उमंग की बहन से हुई थी।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना गुरुवार की है। रात करीब 11 बजे वसंत कुंज थाने को फोन आया, जिसमें चाकूबाजी की घटना की जानकारी दी गई। महिपालपुर में एवेलॉन होटल के पास मौके पर पहुंचने पर पुलिस को दो बेहोश लोग मिले, जिनके शरीर पर चाकू के घाव थे। घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रंजन मालवीय नगर के एक क्लिनिक में चपरासी के रूप में काम करता था, जबकि राजेश गुरुग्राम में एक बैंक में कार्यरत था।
ये भी पढ़ें..मणिपुर में शांति बहाली के लिए भारतीय सेना सक्रिय, पूर्वी कमांडर ने किया दौरा
Featured
दिल्ली
क्राइम