Featured दुनिया

ट्विटर के बाद डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो साल के लिए लगा प्रतिबंध

HS - 2021-06-05T142434.699
वाशिंगटनः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। कैपिटल हिल्स में इस साल छह जनवरी की हिंसा में शामिल लोगों की प्रशंसा करने के आरोप में ट्रंप का अकाउंट सात जनवरी, 2021 को सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनका अकाउंट छह जनवरी 2023 तक सस्पेंड रहेगा। फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड ने पिछले महीने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चतकालीन के लिए प्रतिबंधित करना सही नहीं है। अब बोर्ड के निर्देशों के बाद ट्रंप के फेसबुक एकाउंट दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इस साल जनवरी में वॉशिंगटन में अमेरिकी संसद पर हुई हिंसा मामले में ट्रंप पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप लगे थे। इसे लेकर फेसबुक ने उनके एकाउंट को बंद कर दिया था। यह भी पढ़ेंःजावड़ेकर बोले- देश में 6 साल में बढ़ा 15000 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र इससे पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्रंप का एकाउंट बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में जब फेसबुक ने ट्रंप का अकाउंट बंद किया था, तब उसने अपने इस कदम के पीछे यूएस कैपिटल (संसद भवन) में हिंसा और भड़कने का हवाला दिया था।