Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाDiwali 2023 Puja Time: दीपावली पर बन रहे कई शुभ योग, जानें...

Diwali 2023 Puja Time: दीपावली पर बन रहे कई शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

diwali-2023

Diwali 2023: आज देशभर में दिवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का बहुत महत्व है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लोग विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और उन्हें उपहार और मिठाइयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस साल दीपावली पर्व का विशेष महत्व है। इस बार दीपावली पर सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या को अति शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन दान करने से कई गुणा फल मिलता है। वहीं, इस दिन सोमवती अमावस्या पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस साल दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। 12 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे अमावस्या तिथि लग रही है, जो अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 2ः57 बजे तक रहेगी। सोमवार को अमावस्या कुछ देर के लिए भी लग जाए, तो उसे सोमवती अमावस्या ही कहा जाता है।

ये भी पढ़ें..Diwali 2023: शादी के बाद पहली दीपावली मनाएंगे कई मंत्री और विधायक

पूजा का शुभ मुहूर्त

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5ः40 बजे से 7ः36 बजे तक है। इस समय मां लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख व समृद्धि बनी रहेगी व सभी कष्ट दूर होंगे।

Happy-Diwali-2023

दीपावली पर शुभ योग

दीपावली पर सोमवती अमावस्या के साथ ही कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिस वजह से इसका विशेष महत्व हो गया है। सोमवती अमावस्या पर सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व शोभन योग का निर्माण हो रहा है। ये तीनों योग बेहद शुभ हैं व इस दिन स्नान, ध्यान व दान करने से सुखद परिणाम मिलते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलती है व परिवार में सुख, शांति व समृद्धि रहती है। सोमवती अमावस्या को इन तीनों योगों का बनना बेहद दुर्लभ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें