Featured मनोरंजन

Diwali 2022: निर्माता आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला

मुंबईः बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने हाल ही में अपने घर पर दीपावली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी शिरकत की। इस साल पहली बार अमिताभ बच्चन को किसी के यहां दीपावली पार्टी में देखा गया। बिग बी प्रिंटेड कुर्ता और पायजामा में नजर आए। उन्होंने पूजा भी की। इस पार्टी में ऋतिक रोशन भी पहुंचे।

पार्टी में उन्होंने काली टी-शर्ट, जैकेट और डेनिम कैरी किया था। आंखों पर चढ़ा चश्मा ऋतिक को कूल लुक दे रहा था।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। पार्टी में पहुंचे अजय देवगन ने नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा पहना था, तो वहीं काजोल हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत सी साड़ी में नजर आईं।

ये भी पढ़ें..‘Adipurush’ से सामने आया प्रभास का नया लुक, इस अंदाज में...

इस पार्टी में अनुपम खेर भी सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आये, तो वहीं कृति सेनन लाइट पिंक कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं।

इस खास मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल और काले रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए। अदिति राव हैदरी लाल और नीले रंग के लहंगे में थीं।

इस पार्टी में टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों ने शिरकत की।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…